आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं, में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी के पर्व को मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मंजू सक्सेना द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य जी तथा बच्चों के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ तत्पश्चात सभी के द्वारा गुरु परंपरा पूजन एवं भावातीत ध्यान किया गया। इसी कड़ी में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों द्वारा सुनाए गए देश भक्ति को समर्पित कविता एवं भाषण के द्वारा सभी को अपनी ओर आकर्षित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में जूनियर वर्ग के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के मध्य अंतरसदनीय सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के चारों सदनों व्यास सदन, वशिष्ठ सदन, नारायण सदन तथा पाराशर सदन के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा देशभक्ति को समर्पित गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें पाराशर सदन कि खुशबू को प्रथम, नारायण सदन कि अक्षिता दुबे को द्वितीय एवं व्यास सदन की इंद्राक्षी महाजन को तृतीय स्थान पर घोषित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने महर्षि शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष श्री ब्रह्मचारी गिरीश जी द्वारा भेजे गए संदेश को साझा किया जिसकी मुख्य पंक्तियां” हम यह कामना करते हैं, कि हमारे प्यारे भारत वासियों एवं उनके माध्यम से समस्त विश्व परिवार के नागरिकों को सदैव सुख शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं स्वर्ग के समान आनंदित जीवन प्राप्त हो अतः स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी के साथ हमारी यही शुभकामनाएं है” इन्हीं शब्दों के साथ प्रधानाचार्य जी ने अपनी वाणी को विराम दिया, इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिवार की उपस्थिति गरिमामयी रही।
विद्यालय मीडिया प्रभारी-राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



