बदायूं 15 अगस्त 2025 वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में हर साल की भांति इस बार भी प्रभात फेरी प्रातः7:00 बजे सुभाष चौक से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने झंडारोहण किया वंदे मातरम, झंडा गीत और राष्ट्रगान कर प्रभात फेरी प्रारंभ की गई। 7:15 बजे शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, हलवाई चौक निवासी अशोक कुमार लस्सी वालों ने झंडारोहण किया, वंदे मातरम, झंडा गीत और राष्ट्रगान कर लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। 7,30 पर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज सेविका पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आशा राठौर ने झंडारोहण किया, वंदे मातरम झंडा गीत और राष्ट्रगान कर पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन किया।7:45 पर 6 सडका पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ने झंडारोहण किया वंदे मातरम झंडा गीत और राष्ट्रगान गायन कर शहीदों को नमन किया गया।
8:00 बजे गांधी ग्राउंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र श्री राजवीर सिंह राठौर ने झंडारोहण किया तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान करते हुए महात्मा गांधी को नमन किया।
8:15 पर कांग्रेस कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने झंडा रोहण किया वंदे मातरम झंडा गीत और राष्ट्रगान कर शहीदों को नमन किया।
कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शहीदों को नमन किया।
गोष्ठी का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने किया।
प्रभात फेरी में ध्वज संचालक के रूप में सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप ने स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद ध्वज संचालक की भूमिका निभाई।
गोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कांग्रेसियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरी सहभागिता में लगभग 50 साल से प्रभात फेरी का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी करती आई और आगे भी मैं रहूं ना रहूं लेकिन यह परंपरा कायम रहनी चाहिए सभी कांग्रेसियों का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने यह कार्यक्रम संपन्न कराया।
गोष्टी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अरविंद पाल ,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा ने भी संबोधित करते हुए शहीदों को नमन किया।
8:30 पर गोष्ठी के उपरांत कांग्रेस जन अंबेडकर पार्क पहुंचे वहां पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान कर बाबा साहब को नमन किया।
8:45 पर कांग्रेस जन कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल और पुराने शहीद स्थल पर पहुंचे और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया 9:00 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रभात फेरी में ओमप्रकाश प्रजापति जिला अध्यक्ष आउटरीच कांग्रेस एससी एसटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉक्टर नासिर, फौजी शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव नूर सवा शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव अनिल शर्मा, महासचिव सत्तार मियां , वार्ड अध्यक्ष रवि यादवआदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
