स्थानीय विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी मार्ग बदायूं में आज स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री मणिकांत वैश्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। घोष के साथ पटेल चौक तक छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में भैया बहनों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। पूर्व एमएलसी श्री जितेंद्र यादव जी व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती वर्षा यादव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला गोयल की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को दोगुना कर दिया वर्षा यादव ने अपने उद्बोधन में बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बहुत ही सावधानी पूर्वक अपने अध्ययन कार्य को अंजाम देकर देश को गौरवान्वित करना है। आगंतुक अतिथियों का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम सिंह राजपूत व सतीश गंगवार जी ने किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति के व्यवस्थापक श्री मनीष सिंघल, उपाध्यक्ष श्री मदन राजपूत लेखाधिकारी श्री सुवेन्दु माहेश्वरी जी के साथ अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेंद्र मिश्रा ने किया।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



