10:21 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

आज दिनांक 15/08/2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं, में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वंदना की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। डॉ वंदना ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम की गौरवपूर्ण गाथा और युवाओं के कर्तव्यों पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने स्वतंत्रता और स्वच्छंदता में अंतर बताते हुए छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की छात्रा अंजलि, इकरा अनीस, सना परवीन, राधिका पाल, अंशिका, प्रेरणा शर्मा, अनमता, सफिया, काजल वर्मा, प्रतिभा गौतम, भूमि माहेश्वरी, कशिश उपाध्याय, उमरा बी आदि ने देशभक्ति गीत, नाटक, भाषण एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रीमती अर्चना पांडे द्वारा शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रयागराज का संदेश वाचन किया गया। डॉ भावना सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर डॉ सतीश सिंह, डॉ बृजेश कुमार, डॉ ऋषभ भारद्धाज,श्रीमती निशा कश्यप, श्रीमती प्रियदर्शनी, श्री सीताराम, श्री रोहित कुमार,श्रीमती अफसाना खातून, श्री राजीव पाली, श्री प्रेम राज, श्री सचिन श्री अंकित एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस