रोटरी क्लब बदायूं सेंट्रल द्वारा स्तंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सशी मिश्रा मेमोरियल स्कूल बदायूं में ध्वजा रोहड़ किया गया इस अवसर पर स्कूल के महा प्रबंधक श्री सतीश चंद्र मिश्रा द्वारा रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व मशारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात सतीश चंद्र मिश्रा रोटरी क्लब के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह व अन्य सभी सदस्यों द्वारा झंडा रोहड़ किया गया इसके बाद स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक झाकियां एवं गायन व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए । महात्मा गांधी की भूमिका में बालक अभिजीत पाठक , चंद्र शेखर आजाद की भूमिका में बालक शौर्य प्रताप सिंह , भगत सिंह की भूमिका में बालक शौर्य सक्सेना एवं रानी लक्ष्मीबाई के भूमिका में बालिका कृशिका सिंह की प्रस्तुति सराहनीय रही । इस अवसर पर बोलते हुए क्लब अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के महान सुअवसर पर प्रकाश डाला तथा इस राष्ट्रीय पर्व का महत्व बताया । कार्यक्रम का संचालन सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह एड द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, मुनेन्द्र कुमार सिंह , अनिल गुप्ता ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता , मुकेश रस्तोगी , दीपक सक्सेना , अनिल गुप्ता सीमेंट, सुरेन्द्र चाणक्य , संजय रस्तोगी, राममोहन अग्रवाल , पवन शर्मा , गोपाल रस्तोगी , राजीव भारतीय, गौरव माहेश्वरी, वैशाली फिल्म्स के संस्थापक अशोक सक्सेना , नवनीत सक्सेना आदि उपस्थित रहे । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री मती सीमा जी एवं युवा अग्रवाल सभा के सचिव ऋषि अग्रवाल , प्रबंधक मयंक मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा ।
कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री सतीश चंद्र मिश्रा द्वारा क्लब के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष इसी विद्यालय में झंडा रोहड़ करने का आह्नान किया गया





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



