बदायूं, 14अगस्त25 को जनपद बदायूं की जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए, जहां एक लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार वोटों की चोरी करके बनी है, अब तक के इतिहास में चुनाव आयोग जो कि निष्पक्ष संस्थान है बिक गया और बीजेपी का एक अंग बनकर काम कर रहा है जो निंदनीय है, चुनाव आयोग को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि पिछले दिनों माननीय राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मोदी सत्ता की मिलीभगत से वोट चोरी में लिप्त होने के सबूत देते हुए मोदी सत्ता से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की।
जिला महासचिव एवं प्रवक्ता आलोक सिंह ने कहा चुनाव आयोग और वर्तमान मोदी सत्ता इतने सारे सबूतों जो राहुल गांधी जी ने प्रेस कांफ्रेंस में डिजिटल रूप में दिखाई उसके बाद भी मानने को तैयार नहीं, लेकिन स्वतंत्र और ईमानदार पत्रकार माननीय राहुल गांधी जी द्वारा दिए गए सबूतों को ग्राउंड जीरो पर जाकर जांच रहे हैं, और अब तक जांचे गए सभी स्थान सटीक पाए गए, आलोक सिंह ने देश की जनता से आह्वाहन किया कि वोट चोरी रोकनी अत्यंत जरूरी है अन्यथा लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा इसलिए सभी देशवासी कांग्रेस का साथ दें।
लोगों को संबोधित करने में जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां चौधरी, जिला महासचिव दीपक मिश्रा, जिला प्रवक्ता उपासना चौहान, नगर अध्यक्ष उझानी रियासत खां, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, अरबाज एन एस यू आई अध्यक्ष आदि कई लोगों ने संबोधित किया।
इसके उपरांत सभी लोग जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जलूस में नारे वोट चोर गद्दी छोड़, चुनाव आयोग भ्रष्ट है, तानाशाही नहीं चलेगी, राहुल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं आदि नारे लगाते हर आंबेडकर पार्क से छः सड़का, गांधी ग्राउंड होते हुए वापस आंबेडकर पार्क आए।
उक्त कार्यक्रम में अनिल यादव, दीपक मिश्रा, रामू पाण्डेय, विनय उर्फ बिन्ना शर्मा, कार्तिक रघुवंशी, सूरज पाल सोलंकी, मुनेंद्र कनोजिया, रियासत खान, चंद्रपाल कश्यप, बन्ने खां, जाहिद जैदी, नसीमुद्दीन, सोनपाल, राजू, सचिव अमर सिंह, सत्यपाल बूथ अध्यक्ष, गोपी चंद मांडल अध्यक्ष, अवनेश, धर्मवीर कश्यप , फ़िरासत खां, भूरे खां आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
