10:01 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

आज इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा रैली मे उत्साहपूर्वक भाग लिया और पदयात्रा के माध्यम से प्रदर्शन किया।

21 यूपी बटालियन एनसीसी के साथ 8 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने कैंट मे कारगिल विजय चौक से होकर गांधी उद्यान तक पदयात्रा और दौड़ के माध्यम से हर घर तिरंगा रैली मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली मे इन्वर्टिस विश्विद्यालय के प्रो. और सीटीओ राघवेन्द्र रस्तोगी, पीआई जितेन्द्र शर्मा और जीसीए ज्योति प्रकाश ने भारत माता की जय और वन्देमातरम के जयघोष से कैडेट्स मे उत्साह और जोश भर दिया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई. डी. एस. आर्या ने एनसीसी कैडेट्स के साथ भारत माता की जय और वन्दे मातरम जयघोष के साथ रैली का शुभारम्भ् किया। विश्वविद्यालय के सचिव संतोष कुमार साहित अन्य शिक्षकों ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.