उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने अनुकरणीय निर्णय देते हुए जनपद अलीगढ की गौ शाला को 8 कुंतल सूखा चारा देने का निर्देश दिया है। आयोग ने सूचना आवेदन की तिथि से सूचना दिए जाने की अवधि तक ग्राम पंचायत में तैनात चारों ग्राम पंचायत अधिकारियों पर दो दो कुंतल सूखा चारा गांव की गौ शाला को भेजने का आदेश दिया है। यह आदेश राज्य सूचना आयुक्त श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने दिया।
यह जानकारी ओएसडी शुभम अग्रवाल ने दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

