7:02 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा घाट से युवक की बाईक चोरी

उझानी बदांयू 14 अगस्त।

कछला घाट से बाइक चोरी का सिलसिला नहीं थम रहा। बरेली के थाना नबाव गंज के गांव अभयराज पुर निवासी राजपाल पुत्र सुम्मेर लाल ने कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया है।

राजपाल ने दर्ज कराई एफआईआर में लिखा है कि 3 अगस्त को गंगा स्नान करते वक्त घाट से उसकी बजाज प्लेटिना बाइक को अज्ञात चोर उठाकर ले गया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस