11:24 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

गंगा ग्रामो मे कराएं ग्राम गंगा सेवा समितियों का गठन, जियो टैगिंग का कार्य जल्द पूर्ण कराएं

जिला वृक्षरोपण समिति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देश दिए कि जियो टैगिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करा लें। जिला गंगा समिति की समीक्षा मे उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद मे अवस्थित गंगा ग्रामो मे ग्राम गंगा सेवा समितियों का गठन शासन द्वारा दिए हुए प्रारुप पर कर तत्काल जिला गंगा समिति को उपलब्ध कराये एवं उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिए राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा प्रेषित प्रारुप पर 2019 से 2025 तक नदी पुनर्राद्धार पर किये गए कार्यों का ब्यौरा तत्काल जिला गंगा समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि रिपोर्ट उच्च स्तर को ससमय प्रेषित की जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस