10:01 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कासगंज से स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

बदांयू 13 अगस्त।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने वालों की भीड़ को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है।

ट्रेन संख्या 05313 कासगंज से दोपहर 12:20 बजे चलकर मारहरा, अगसौली, सिकंदराराऊ, बस्तोई हाल्ट, रति का नगला और हाथरस रोड होते हुए दोपहर 13:40 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 14:45 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05314 दोपहर 15:30 बजे मथुरा छावनी से चलकर शाम 04:18 बजे हाथरस सिटी होते हुए शाम छह बजे कासगंज पहुंचेगी।

मथुरा जंक्शन नहीं जाएगी स्पेशल ट्रेन
जन्माष्टमी के लिए चली स्पेशल ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा छावनी स्टेशन पर ही समाप्त होगी। यह ट्रेन उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा जंक्शन स्टेशन पर नहीं जाएगी।

वहीं ट्रेन संख्या 55335 का कासगंज से गंगापुर तक व ट्रेन संख्या 55339 का कासगंज से अछनेरा तक विस्तार किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.