6:28 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली: प्रदेश सरकार ने दी बबीता रस्तोगी को बड़ी जिम्मेदारी, बनी जीएसटी विभाग की विशाखा समिति की सदस्य

बरेली। प्रदेश सरकार ने भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता और वरिष्ठ व्यापारी नेता जितेंद्र रस्तोगी की पत्नी बबीता रस्तोगी को जीएसटी विभाग की विशाखा समिति में सदस्य नियुक्त कर प्रदेश के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी अहम भूमिका को मान्यता दी है।

स्वयंसेवक संघ से जुड़ी बबीता रस्तोगी का यह मनोनयन प्रदेश सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियों में आगे लाने की नीति का सफल परिणाम है।

उनके मनोनयन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं व्यापारी वर्ग के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

यह नियुक्ति न केवल बबीता रस्तोगी के लिए सम्मान का विषय है, बल्कि पूरे बरेली के लिए गर्व की बात भी है, जो इस क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

बबीता रस्तोगी ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी और व्यापारिक समुदाय के साथ-साथ महिलाओं के हित में निरंतर काम करेंगी।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस