बदांयू 10 अगस्त।
बदायूं में गंगा व रामगंगा में जल स्तर बढ़ गया है। कई गांव टापू बन गए हैं।दर्जनों गांव का मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है, बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीणों में दहशत है। कुछ लोग घरों की छत पर रहने को मजबूर हैं। कई गांव के लोगों को तहसील प्रसाशन ने स्कूलों में ठहराया है।
बदायूं जिले के रामगंगा में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। क्षेत्र के गांव नवादा बदन, गढ़िया पैगंबरपुर व कटक टापू बन गए हैं। बाढ़ के पानी से यह गांव चारों ओर से घिरे हुए हैं। इन गांव में रहने वाले लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद हो चुका है। प्रशासन की ओर से नाव संचालित की गई है, लेकिन बढ़ते जल स्तर को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के करीब 12 गांव बाढ़ की जद में हैं। इन गांवों के आसपास तक पानी पहुंच गया है।
तहसील प्रशासन लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद में जुटा हुआ है



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

