11:27 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

रक्षाबंधन पर थाना कुंवरगांव में सुरक्षा का संकल्प

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना कुंवरगांव में एक अनोखा और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने क्षेत्र की बहनों के साथ यह त्योहार मनाया। बहनों ने उन्हें राखी बांधकर अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया, वहीं प्रभारी निरीक्षक ने उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का वचन दिया।
इस मौके पर थाना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बहनों ने थाने पर पहुँचकर पारंपरिक तरीके से प्रभारी निरीक्षक के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा। राखी बंधवाने के बाद वेदपाल सिंह ने कहा कि “रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं है, यह सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। पुलिस का कर्तव्य है कि वह हर महिला और बहन की सुरक्षा सुनिश्चित करे, ताकि वह बिना किसी भय के अपने सपने और जीवन जी सके।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि पुलिस और जनता का रिश्ता आपसी विश्वास पर आधारित है, और ऐसे त्योहार इस बंधन को और मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर थाना परिसर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा दिखाई दिया। मिठाइयों का वितरण हुआ और पुलिसकर्मियों व बहनों के बीच आत्मीयता का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर समस्त थाना स्टाफ एवं अन्य लोग मौजूद रहे
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

 

विज्ञापन एक्सप्रेस