2:43 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

विद्यालय की छात्राओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण को राखी बांधी

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विभिन्न विद्यालय की छात्राओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण को राखी बांधी, महोदय द्वारा उपहार प्रदान करने के साथ साथ जनपद की महिलाओं / छात्राओं व युवतियों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण के विभिन्न प्रयासों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। छात्राओं को अपने सपनों को पूरा करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महोदय द्वारा छात्राओं को रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के बारे में बताया गया। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और सौहार्द को मनाने का एक खास अवसर है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, और भाई अपनी बहन को सुरक्षा और सुख-समृद्धि का आश्वासन देता है। यह त्योहार परिवार और रिश्तों की अहमियत व भाई-बहन के बीच के प्यार को दर्शाता है।

बदायूँ पुलिस हमेशा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी उझानी / लाइन डा0 देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.