12:02 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट
**************

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में “साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर किया। प्रो. सरला चक्रवर्ती ने साइबर सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे देश में हर दूसरे सेकंड, एक महिला साइबर क्राइम का शिकार होती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अब एक नया मंच है, जहां हर पल एक महिला सुरक्षा को चुनौती दी जा रही है। ट्रोलिंग, गाली-गलौज, धमकी देना, घूरना, बदनाम करना, पीछा करना, बदला लेना और अश्लील बातें करना जैसे साइबर क्राइम दुनिया में मौजूद हैं। महिलाओं के खिलाफ साइबर क्राइम में प्रभाव शारीरिक से अधिक मानसिक होता है। ऐसे में महिलाओं एवं छात्राओं को साइबर अपराध के खतरे से बचने के लिए अपने ज्ञान को बढ़ाने की जरूरत है। छात्राओं से अनुरोध किया कि वे जागरूक रहें, किसी अनजान व्यक्ति को अपनी पर्सनल जानकारी नहीं साक्षा करें, फर्जी कॉल से सावधान रहें, ऐसी परेशान करने वाली कॉल से घबराएँ नहीं और अपने फोन का उपयोग समझदारी से करें। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रोफेसर अवनीशा वर्मा ने साइबर अपराध से बचने के उपायों पर चर्चा की, छात्राओं से एम-कवच ऐप डाउनलोड करने का अनुरोध किया और छात्राओं को डिजिटल रूप से जागरूक अध्ययन सामग्री पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। डॉ. श्रद्धा यादव, डॉ. वंदना वर्मा ने भी साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारीपूर्ण जानकारी साझा की।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। सभी छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस