7:01 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी में रक्षाबंधन का त्यौहार

बिसौली। प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। जिसमें सभी छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर व मिठाई खिलाई उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों को गिफ्ट के रूप में कॉपी पेंसिल बिस्कुट आदि भेंट की। वहीं छात्राओं द्वारा अध्यापक अनुज कुमार शर्मा एवं दयानंद के भी राखी बांधी। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई वितरित की। इस अवसर पर अनुज कुमार शर्मा प्रधान अध्यापक, सरिता शर्मा, सीमा यादव, मीना, दयानंद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस