1:43 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गुरुवार को मंडल उघैती में कार्यशाला का आयोजन सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवम शंखधार जी एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष ललतेश ठाकुर जी रहे कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर की गयी. युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना के साथ निरंतर कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिसमें तिरंगा यात्रा का विशेष महत्व है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आमजन को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी जायेगी कि किस तरह भारत ने अपने नागरिकों को संकट से सुरक्षित निकालकर राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष ललतेश ठाकुर ने बताया कि 11 अगस्त को मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. साथ ही 12 से 14 अगस्त तक शहीदाें के स्मारकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. 13 से 15 अगस्त तक हर घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आग्रह भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की तरफ से किया जायेगा इस जन-जन का अभियान बनाना है एवं आग्रह किया कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भाग लेना है और इसे जन-जन का अभियान बनाना है. उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जिसमें भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को जनता के बीच बताया जायेगा. इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम टाटा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण नीटू पाल,मंडल महामंत्री मनोज शर्मा मंडल कार्यक्रम संयोजक योगेश कठेरिया ,विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक हिमांशू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष योगेश गिरी, रिंकू शर्मा,विनीत पाठक ,रजनीश गुप्ता प्रेमपाल पासी ,विमल शाक्य नेहा कश्यप जॉनी वर्मा जी उपस्थित रहे.

विज्ञापन एक्सप्रेस