3:48 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी जलनिगम की लापरवाही ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं आंदोलन ना हो जाऐ उग्र-ओमकार सिंह

उझानी 7 अगस्त

नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 47 वें दिन वेदपाल जाटव,सुखराम जाटव, राजाराम जाटव ,भगवान दास जाटव, तिलक चंद जाटव सभी जाटव समुदाय के लोगों द्वारा जारी रहा।

धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन निगम की टीम ने उझानी नगर पालिका से आ रहे दूषित पानी के कारण गांव के सभी हैंड पंप का पानी पीने के लिए लाल क्रॉस लगाकर प्रतिबंधित कर दिया ।
परंतु शासन ने उसके उपरांत ग्राम वासियों के पेयजल पीने की व्यवस्था एक-दो दिन कर आगे की सुध नहीं ली इस मंच के माध्यम से मेरा अनुरोध है कि जल्द से जल्द नरऊ गांव के ग्राम वासियों की पेयजल की स्थाई व्यवस्था जल्द से जल्द दुरूस्त की जाए ऐसा ना हो पेयजल के अभाव में यह आंदोलन उग्र हो जाए।

धरना स्थल पर आज योगेंद्र पाल सोलंकी कमल प्रताप, तेजेंद्र पाल कश्यप, सुखराम, रामेंद्र , वेदपाल छोटेलाल, बलवीर, भगवान सिंह ,बृज किशोर, राघवेंद्र सिंह, लालू भाई, गौरी शंकर, चंद्रपाल ,पप्पू ,गुड्डू ,बेचेलाल रणवीर, अजुउद्दीन, मानिकचंद्र वीरपाल, मनोज पाल, चंद्रपाल सागर शिवपाल सिंह कश्यप ,राजेश, सुरेश पाल आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस