5:48 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

दहेज में दो लाख व बुलेट मोटरसाइकिल न देने के कारण ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला

उझानी बदांयू 7 अगस्त।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठानटोला निवासिनी साविया पत्नी सम्मी पुत्री कल्लू ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि प्राथी कोतवाली क्षेत्र के पठानटोला निकट कादरी मस्जिद की निवासिनी हूँ । मेरा निकाह करीव छःवर्ष पूर्व मेरे परिजनों ने कोतवाली क्षेत्र के ही सम्मी पुत्र इसरार उर्फ भारत निवासी वहादुरगंज मानकपुर रोड के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से अपनी हैसियत से बढ़चढ़कर बड़ी धूमधाम से किया था कि कुछ ही वर्ष बाद मेरा शौहर सम्मी देवर आशु, सास कम्मो, ससुर इसरार उर्फ भारत पुत्र निसार, ननद अनुष्का, बबली, शवाना, शहनाज, अनम, शबनम पुत्रियाँ इसरार दिये गये दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए उनका व्यवहार मेरे प्रति बदल गया उक्त आरोपी आये दिन मुझे तरह तरह से प्रताडित करते हुए मारपीट कर घर से निकालते है और दहेज में बुलट मोटर साइकिल व रुपये दो लाख नकद की मांग करते है। दिनांक 17 जुलाई को देर सायं उपरोक्तो ने मुझे बुरी तरह मारापीटा और गर्भावस्था में धक्के मार घर से निकाल दिया जब से ही मै मायके में रह रही हूँ और आरोपी मुझे लड़की पैदा होने पर भी लड़के का ताना देते हुए उपरोक्त मांग पर अडिंग है और बुलाने नहीं आये तथा घर में नहीं घुसने देने व जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस