11:24 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

# शिक्षकों की सेवा सुरक्षा समेत 25 सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
# डीआईओएस कार्यालय स्तर की मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
# निलंबित प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह के प्रकरण की जांच निष्पक्ष रूप से कराने की मांग
प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आज दिनांक 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने एकदिवसीय धरना। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया।
जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य ने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर 25 सूत्रीय मांगों को लेकर आज धरना दिया गया और जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान के लिए एक ज्ञापन डीआईओएस लाल जी यादव को दिया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धारा 12, 18 व सेवा सुरक्षा की धारा 21 की बहाली, रिक्त माध्यमिक शिक्षकों के पदों पर शीघ्र व निष्पक्ष भर्ती, लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रधानाचार्य के पदों पर भर्ती, एनओसी रहित आन लाइन स्थानांतरण, वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षकों हेतु सेवा नियमावली व उन्हे समान कार्य समान वेतन लागू करना , कठिन समय में महिला शिक्षकों व कर्मचारियों को माह में दो दिन का अवकाश, कैशलेस चिकित्सा, बोर्ड परीक्षा कार्य हेतु सीबीएसई के समान पारिश्रमिक आदि हैं।
स्थानीय स्तर की समस्याओं में माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान, एनपीएस खातों का अपडेशन, कार्यालय में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सिटिजन चार्टर को चस्पा करना, एनपीएस से पुरानी पेंशन में आये शिक्षकों के जीपीएफ खातों में ब्याज सहित जमा करना , वित्तीय वर्ष 2024- 25 के जीपीएफ खातों की लेखा पर्ची जारी करना, फार्म 16 नि:शुल्क उपलब्ध कराना, एवं मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के निलंबित प्रधानाचार्य डाॅ नरेंद्र सिंह के प्रकरण की निष्पक्ष विभागीय जांच कराना आदि हैं।
जिला मंत्री अनिल पंवार ने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों का उत्पीडन लगातार बढता जा रहा है। सेव सुरक्षा की धारा 21 को समाप्त कर दिया गया जिसे पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रबंधकों के उत्पीडन को देखते हुए माध्यमिक शिक्षकों के हित में बनाया था। वर्तमान में माध्यमिक शिक्षकों व प्रधानाचार्यों पर वेबजह और झूठे आरोप लगाकर निलंबित और बर्खास्त किया जा रहा है जिसे एकजुट संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हमारी ये मांगें सरकार नहीं मानती है तो जल्द ही संयुक्त शिक्षा निदेशक,निदेशक और विधान सभा का भी घेराव किया जाएगा। उन्होने सभी शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि शिक्षक गुटों में न बंटे बल्कि एकजुट होकर अपने साथ हो रहे अन्याय का निडर होकर पुरजोर विरोध करें।
कार्यक्रम में जिला सलाहकार व अटेवा प्रभारी अनिल कुमार यादव, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डाॅ शिशुपाल सिंह, एकजुट के जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल झा, अटेवा के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, अटेवा के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह, एकजुट के आय व्यय निरीक्षक विनय कुमार चौहान, जिला संरक्षक जंग बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष हेमेंद्र पाल सिंह, अजय कुमार शाक्य, उमेश कुमार , देवेन्द्र कुमार, हरिओम अग्निहोत्री, विपिन कुमार शर्मा, शंकर लाल , महिला उपाध्यक्ष प्रवीन रानी, शहनाज बानो, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार, दिनेश मौर्य, जिला संयुक्त मंत्री गुडडू सिंह यादव, महिला संयुक्त मंत्री गुडडो देवी, मीडिया प्रभारी आभाष पाल , धनंजय सिंह, प्रज्ञा पांडेय, रजनीश कुमार, वित्ज्ञान सिंह, विनीता यादव, रीता यादव , मीनाक्षी, अभिषेक वार्ष्णेय, लव कुमार राठौर, प्रसून सिंह, अनिल गुलाटी, मोहित शंखधार, राजेश उत्तम, राजकपूर, पाती राम, नरेंद्र सिंह साजिद अली खां, ए एम खान , संतोष देवी, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस