1:45 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ – मदरसा आलिया कादरिया में हुई नमाज़े जनाजा, कादरी दरगाह कब्रिस्तान में किया सुपुर्दे खाक

ग़मज़दा माहौल में वहार हुसैन तुर्क के जनाजे में उमड़ी हजारों की भीड

सुरक्षा के मद्देनजर जनाजे के साथ पूरी रास्ता मौजूद रही पुलिस फोर्स

बदायूँ। शहर के मोहल्ला खंडसारी निवासी चाकू से घायल वहार हुसैन तुर्क का बीते कल मंगलवार की दोपहर में बरेली के एक अस्पताल में इंतकाल हो गया था वहां पोस्टमार्टम होने के बाद आज बुधवार की सुबह चार पाँच बजे के दरमियान मृतक वहार हुसैन तुर्क के शव को बरेली से बदायूँ उनके निवास मोहल्ला खंडसारी लाया गया और वहां से जनाजा तैयार करने के बाद मौहल्ला मौलवी टोला स्थित मदरसा आलिया कादरिया में नमाजें जनाजा अदा कराई गई और बाद में जनाजे को दरगाह कादरिया स्थित कब्रिस्तान में लेजाकर मृतक वहार हुसैन तुर्क के शव को ग़मज़दा माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया।
जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब शहर के बीचोबीच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर पर मौहल्ला खंडसारी निवासी दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें मौहल्ला खंडसारी निवासी बहार हुसैन तुर्क पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरहां लहुलुहान होकर वहां गिरकर तडपने लगा सुचना मिलने पर बहुत से मौहल्ले के लोग व परिजन वहां पहुंच गये और गंभीर हालत में घायल वहार हुसैन तुर्क को उठाकर उपचार के लियें जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुये उपचार करने के बाद बरेली रैफर कर दिया था। तो परिजनो व परिचतों ने उसे लेजाकर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था और वहां भर्ती होने के बाद उसका आपरेशन होने के साथ साथ उपचार सुचारू कर दिया गया था। लगातार उपचार चलते रहने के बाद मंगलवार को घायल वहार हुसैन तुर्क का इंतकाल हो गया। उसके इंतकाल की खबर सुनकर उसके परिजन व परिचत लोग घुस्से में आग बबूल हो गये।
सुना जाता है की बीते मंगलवार की दोपहर में इंतकाल होने के बाद पोस्टमार्टम के लियें बरेली ही रोक दिया गया था वहां देर रात में पोस्टमार्टम होने के बाद शव क़ बरेली से सुबह चार पाँच बचे के बीच शव को मृतक वहार हुसैन तुर्क के निजी निवास मोहल्ला खंडसारी लाया गया। शव के आते ही मोहल्ले में ग़मज़दा माहौल के साथ कोहराम मच गया परिजनों के साथ साथ परिचतों ने भी रोना पीटना शुरू कर दिया। बाद में शव को गुस्ल कराया गया बाद में जनाजा तैयार करने के बाद जनाजा लेजाकर मौहल्ला मौलवी टोला स्थित मदरसा आलिया कादरिया पहुंचे जहां काजी जिला हजरत अतीफ मियां कादरी साहब ने नमाजें जनाजा अदा कराई। बाद में जनाजे को दरगाह कादरिया स्थित कब्रिस्तान में लेजाकर मृतक वहार हुसैन तुर्क के शव को ग़मज़दा माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। जनाजे में हजारों लोगो की भीडभाड मौजूद दिखाई दी। सुरक्षा के मद्देनजर जनाजे के साथ पूरी रास्ता पुलिस फोर्स भी तैनात दिखाई दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस