राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में दिनांक 6 अगस्त 2025 को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत शासन द्वारा प्रथम चरण में निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेंजर्स तथा सांस्कृतिक क्लब “रम्य” के संयुक्त तत्वावधान में राखी बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं महक, कुसुम पाल, अंशिका, मोनिका, भूमि माहेश्वरी, श्रद्धा भास्कर, लक्ष्मी, मिज़्बा, प्रतीक्षा यादव, गौरी राघव, काजल वर्मा, रिया, सुमायरा, राधिका पाल, संतोष कुमारी, प्रीति कुमारी, स्वाति कुमारी, एवं नैना भारती आदि ने श्वेत रंग से शांति और सद्भावना, हरे रंग से हरियाली और समृद्धि तथा केसरिया रंग से त्याग और बलिदान की भावना को प्रोत्साहित करने वाली तिरंगा राखियां बनाईं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० वंदना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्राओं और समाज में न केवल राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है अपितु सामाजिक समरसता और सद्भाव जैसे गुणों का विकास भी होता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ० ऋषभ भारद्वाज और डॉ० सरिता गौतम ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगे के चरणों में होने वाले कार्यक्रमों की सूचना प्रदान की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० अर्चना पाण्डेय, डॉ० सतीश कुमार, डॉ० बृजेश कुमार, डॉ० भावना सिंह एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



