
उझानी बदांयू 6 अगस्त।
पुरानी गल्ला मंडी स्थित शिव मंदिर पर आयोजित सावन महोत्सव के तहत कल शाम 4 बजे बाबा महाकाल की शाही सवारी नगर भ्रमण करेंगी।
मंदिर के महंत दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन महोत्सव के तहत कल मंदिर परिसर से सज-धज के साथ रथ पर सवार बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी,जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर प्रांगण में ही एक धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित होगी।
सावन महोत्सव कमेटी के अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू ने बताया कि देवाधिदेव महादेव की महाकाल के रूप में शाही सवारी धूमधाम से बेंडबाजे, काली अखाड़े के साथ नगर का भ्रमण करेंगी। सांय 7 बजे महाआरती के बाद श्रृद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






