5:57 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – सड़कों ने लिया तालाब का रूप

सहसवान (बदायूं) सहसवान में शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एलआईसी से मोहल्ला गोपालगंज जाने वाला सड़क मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाबों और जल निकासी के रास्तों पर बिना नाले की निकासी के ही तालाब पाठ दिए गए हैं जिससे तालाब का पानी, बारिश का पानी सब रोड पर बह रहा है पानी की निकासी न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। यह रास्ता कई मोहल्ले शहबाजपुर, जामा मस्जिद, पुलिस चौकी, मेन बाजार, सैफुल्लागंज और कई गांव आनंदीपुर, फटनपुर, आलमपुर, हरि का नगला, अल्हेदासपुर, दीनापुर, कुआं दाढ़ें, शेखपुर, होतीपुर, दर्जन भर से भी ज्यादा गांव को जोड़ता है ।

100 साल से भी ज्यदा पुराना बड़ा तालाब पाटने से तालाब का सारा पानी सड़कों पर बह रहा है ।

स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है इस जल भराव के चलते नाला निकालने के लिए गढ़ा गड्ढा खोद दिया गया है गड्ढे खोदकर काम बंद कर दिया गया जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा भारी समस्या स्कूल के बच्चों के लिए आ रही है पानी के डर से स्कूल जाना बंद है अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो हालात और भी खराब हो सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस