1:42 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ा युवक निकला मंदबुद्धि

सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा

कुंवर गांव । ग्रामीण क्षेत्र में चोर आने की अफवाह कम होने का नाम नहीं ले रही हैं तो कहीं कहीं चोर घटनाओं को भी अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं । चौरों की अफवाहों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है पुलिस रात रात भर क्षेत्र में रहकर गस्त कर रही है पुलिस ने रात्रि गस्त बड़ा दी है ।
सोमवार देर शाम लगभग नौ बजे थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव , हुसैनपुर,पड़ौलिया , कासिमपुर में चोर आने का शोर मचा सूचना पर थाना पुलिस व पीआरबी दौड़ी । जहां कासिमपुर के पास ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया जो देखने में नाबालिग लग रहा है ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया ।पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले आई पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक मंदबुद्धि था जो कुछ नाम पता नहीं बता पा रहा था ।ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया । उधर
पड़ौलिया में चोर आने का शोर मचा भारी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर रोड पर आ गए । और चोरों को लेकर तरह तरह की चर्चाएं करते रहे पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन ग्रामीण चोरों की कोई लोकेशन नहीं बता पाए ।

इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना कि युवक मंदबुद्धि है जो नाम पता कुछ नहीं बता पा रहा है जिससे पूछताछ की जा रही है ग्रामीण जागरूक नहीं है कभी भी चोर आने का शोर मचा देते हैं दो तीन जगह गाड़ी भेजी गई थी कहीं किसी ग्रामीण ने चोर देखने की बात से इंकार कर दिया ।। ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस