1:57 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट को श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक की गई स्थगित

*शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत सिंह यादव जी के पिताजी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट को श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक की गई स्थगित*
बदायूं,5 ,अगस्त, 2025। आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर मुन्ना लाल सागर अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में होना प्रस्तावित थी। बैठक कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री अजीत सिंह यादव के पिता की मृत्यु होने के कारण उनके पिता स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट को श्रद्धांजलि देने के उपरांत स्थगित कर दी गई।
श्रद्धांजलि देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुरेश सिंह राठौर,कांग्रेस सेवादल ,युवा विंग , उपाध्यक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अरविंद पाल, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा , युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बाबू चौधरी शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल शर्मा, वार्ड अध्यक्ष कांग्रेस रवि यादव, आदि कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.