9:21 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

एमए की मेरिट हुई जारी, आज से होगें प्रवेश

बदायूं एक्सप्रेस कार्यालय प्रभारी प्रशांत जैन की रिपोर्ट

बिल्सी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देश पर महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 एमए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र तथा हिन्दी विषय की मेरिट सूची महाविद्यालय द्वारा जारी कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। जिन छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अपना आवेदन पत्र जमा किया हैं वे छात्र-छात्राएं मेरिट सूची में अपना नाम देखकर दिनांक छह से सात अगस्त तक अपना प्रवेश कराना सुनिश्चित करें। यह जानकारी प्राचार्य डा.पंकज कुमार सिंह ने दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस