6:24 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

चित्रकूट: विधवा पर हमले को लेकर एसपी को सौंपा गया ज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के करका पड़रिया गांव में विधवा मंजू यादव पर जानलेवा हमले के मामले में एड. प्रखर पटेल व समाजसेवियों के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

27 जुलाई को दबंगों ने असलहों व कुल्हाड़ी से महिला पर हमला किया। पीड़िता की बेटी के साथ भी मारपीट हुई और उसका मोबाइल तोड़ दिया गया।

ज्ञापन में आरोपी त्रियुगी नारायण की गिरफ्तारी, शस्त्र लाइसेंस रद्द करने और थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस