4:11 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

महेश चंद्र गुप्ता सदर विधायक ने वजीरगंज के प्राचीन शिव मन्दिर पर किया रुद्राभिषेक

वजीरगंज बदायूं
सावन की अंतिम सोमवार के दिन जहां हजारों शिव भक्तों ने हरिद्वार एवं भागीरथी तट कछला से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जहां जल अभिषेक किया
वहीं सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने परिवार सहित भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर आम जनमानस के स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना की तथा शाम को भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया जिसमें महिलाओं ने भगवान शिव के भजन एवं आरती पूजन कर महादेव को प्रसन्न करने की कामना की इस अवसर पर भारी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे
कस्बा वजीरगंज के एमएफ हाईवे पर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक भोला धाम मंदिर पर सावन के अंतिम सोमवार के दिन शिव भक्तों का तांता लगा रहा जहां भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र धतूरा दुग्ध जल का चढ़ावा किया वही कमरियों ने बारिश के मौसम में भी बहुत ही उत्साह के साथ भगवान शिव पर हर हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया वही सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी पुत्र विश्वजीत गुप्ता एवं परिवार सहित भगवान भोलेनाथ का विधि विधान एवं मंत्रो के साथ रुद्राभिषेक किया और उन्होंने जनता के कल्याण की कामना भगवान भोलेनाथ से की इसके बाद शाम को भगवान भोलेनाथ का श्रंगार किया गया बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने भगवान शिव के श्रृंगार के वक्त आरती पूजन के साथ-साथ शिव का कीर्तन कर माहौल को भक्ति मय बना दिया इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से थाना पुलिस मुस्तादी से तैनात रही

विज्ञापन एक्सप्रेस