बिसौली कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में रविवार रात 25 वर्षीय युवक प्रवेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला।
प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। बताया गया कि प्रवेश की पत्नी रीना 20 दिन से मायके में थी और हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। रविवार रात दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
