5:03 am Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – रेलवे नेकपुर अंडर पास बना बारिश में तालाब

बदायूं

बदायूं के लोग विकास के लिए हमेशा नेताओं को कोसते नजर आते हैं सरकार कोई भी रही हो आम जनता मुद्दे कभी खत्म नहीं हो पाते हैं लोग अपने जनप्रतिनिधि से उम्मीद तो करते हैं लेकिन पूरी कभी नहीं होती है ऐसा नेकपुर अंडर पास का मामला है पहले कभी घंटों जाम रहता था रेलवे क्रासिंग बंद होने से जिससे लोग गर्मी में परेशान हो जाते थे | लेकिन कुछ समय बाद वहां रेलवे ने अंडरपास बना दिया जिससे लोगों को सहलूयित हो लोगों की उम्मीद जगी कि अब कुछ अच्छा होगा लेकिन बारिश में वही अंडर पास बिल्कुल फेल नजर आ रहा है बारिश होने पर अंडर पास पानी से लबालब भर जाता है जिससे वाहन निकालने और पैदल निकलने वाले इसे नरक लोग कहते है जबकि सबसे ज्यादा चलने वाला यही अंडर पास है इसी मार्ग से जिले के सभी छोटे बड़े अधिकारी अपने आफिस जाते हैं लेकिन इस पानी की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी | बदायूं के केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने इसी अंडर पास के निकट लोधी छात्रावास बनाया है जिसमें दूरदराज के बच्चे पढ़ने आते हैं लेकिन इसका समाधान वो भी नहीं कर पाये है दीवार पर कुछ नंबर अंकित कर दिये गये है कि पानी अंडर पास में अधिक भरा हो तो काल करें लेकिन वो नंबर कोई भी नहीं उठाता है अब देखना यह है कि इस नरकलोक से कैसे छुटकारा मिलेगा बदायूं वासियों के लिए |

विज्ञापन एक्सप्रेस