12:18 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

धरोरा गांव में दीवार काटकर लाखों की चोरी

बदायूं:

उधैती थाना क्षेत्र के ग्राम धरोरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान की दीवार काटकर लाखों रुपये के जेवरात व ₹60,000 नकद चोरी कर लिए।

पीड़ित किशनवीर उर्फ कृष्णपाल ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रहा था, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जागने पर सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस