प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान के बदायूं स्थित सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी अरुणा दीदी व ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी ने जिला कारागार बदायूं में बंदीजनों को रक्षाबंधन के उपलक्ष में राखी बांधी। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अरुणा दीदी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन बहन और भाई के पवित्र प्रेम का प्रतीक है ।आज संसार में प्राणी मात्र को प्रेम चाहिए परंतु परमात्मा का सत्य परिचय ना होने के कारण वह सांसारिक वस्तुओं और व्यक्तियों में सुख ,शांति और प्रेम खोजता रहता है ।इसलिए वह दुख और अशांति से भर जाता है ।आज बहने अपने आपको को असुरक्षित महसूस करती हैं क्योंकि व्यक्ति की सोच बहुत ही दूषित हो चुकी हैl यदि सभी भाई अपनी बहन के प्रति जैसी पवित्र सोच रखते हैं वैसे सभी बहनों के प्रति पवित्र सोच रखें तो निश्चित रूप से रक्षाबंधन का पर्व सार्थक सिद्ध होगा। हर भाई अपनी बहन की रक्षा करने में समर्थ होगा ।उन्होंने सभी बंदीजनों से अपनी एक-एक बुराई राखी के खर्ची के रूप में देने की प्रतिज्ञा कराई ।इस अवसर पर जेल अधीक्षक भ्राता राजेंद्र कुमार ,जेलर भ्राता रणजय सिंह तथा समस्त जेल स्टाफ को भी राखी बांधी। कारागार में राखी बंधन कार्यक्रम में बीके सुरभि , कृष्णा बहन ,चारू ,बीके धर्मवीर , नंदराम ,पंकज तथा मुन्नालाल शाक्य उपस्थित रहे




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

