8:24 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बाइक की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित 7 पर नामजद रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 2 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ निवासिनी जाहिरा पत्नी रमजानी ने अपने दामाद सहित 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली में दहेज में बाइक ना लाने पर बेटी नशरीन को मारपीट कर घर से निकाल देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जाहिरा का कहना है कि पांच साल पहले उसने अपनी बेटी नशरीन का विवाह कोतवाली क्षेत्र के गांव रनऊ निवासी अहमद नवी पुत्र शमशेर के साथ किया था। अब दहेज में बाइक लाने को लेकर पति अहमद,सास जाफरीन, ससुर शमशेर,ननद शवाना, आसमां व हमशीरन,जेठ दुनवी ने बीते दिवस मारपीट कर घर से भगा दिया कि बाइक लेकर ही आना।

विज्ञापन एक्सप्रेस