उझानी बदांयू 2 अगस्त।
बिल्सी थाने के गांव रायपुर टांडा निवासी सुरजीत ने कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासी दामाद सहित पांच लोगों पर दहेज के लिए गर्भवती बेटी को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुरजीत ने दर्ज कराई एफआईआर में लिखा है कि उसने अपनी बेटी शोभा की शादी 15 फरवरी 2023 को संजरपुर बालजीत निवासी सत्यवीर पुत्र बाबू राम से की थी, अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया। शुरू से ही ससुरालियों ने दोलाख रूपये व सोने की अंगूठी, जंजीर की मांग को लेकर मारपीट करने लगे।
कुछ दिन पहले पति, ससुर सास विमला,ननद गुड्डी,जेठ अमरसिंह ने मेरी गर्भवती बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।दो दिन पहले में पत्नी रामा देवी के साथ बेटी शोभा को लेकर आया तो आरोपियों ने मेरे साथ भी अभ्रदता की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com