10:01 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बदांयू के लाल तूने कर दिया कमाल- शिवम वार्ष्णेय बने एमटेक गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

बदांयू 1 अगस्त।

बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी व्यापारी चेतन प्रकाश वार्ष्णेय के होनहार विरवा शिवम् वार्ष्णेय ने बदायूं जिले का सर गर्व से उंचा कर दिया।

शिवम वार्ष्णेय को एमटेक कंप्यूटर सांइस में गोल्ड मेडल से देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया गया।

आज झारखंड के धनवाद की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में उनको यह सम्मान मिला है। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत संस्थान के कई अधिकारी मौजूद रहे। शिवम वार्ष्णेय की मां मधु वार्ष्णेय एक सफल गृहणी और पिता तहसील रोड पर इलैक्ट्रीकल्स की दुकान का संचालन करते है। शिवम वार्ष्णेय ने नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कालेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिटए की परीक्षा उत्तीर्ण की। वह शुरु से एक मेधावी छात्र रहा। उसके बाद झारखंड के विलासपुर से बीटेक किया। उसके बाद धनवाद की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से एमटेक परीक्षा दी, जिसे उसने गोल्ड मेडल के साथ उत्तीर्ण किया है। बताते है शिवम वार्ष्णेय पहला छात्र है जिसे देश के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया है। अब उनका चयन भारतीय इलैक्ट्रोनिक्स लिमिटेड गाजियाबाद में वैज्ञानिक के रुप में हो गया है। उनकी इस सफलता से परिवार और नगर के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.