संगठन को मजबूत करने, जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर
बीसलपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा की मासिक बैठक नगर कार्यालय पर हर्षोल्लास एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री महंत अवनीश रतन ने किया।
बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में हिंदुत्व की भावना को जागृत करने, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी पिंटू, शिवम गंगवार, दीपक मौर्य, पीयूष कुमार, सर्वेश कश्यप, प्रतीक सक्सेना, महंत मुकेश गोशामी, रवि यादव, महेंद्र पाल शर्मा, अनिल कश्यप, वावा श्याम शंकर नाथ, संजीव राजपूत समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, गौ रक्षा, मंदिरों की स्वच्छता, एवं नारी सम्मान जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की। यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की ओर से जागरूकता रैली, सेवा कार्य एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक का समापन वंदे मातरम् के गान के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की भावना दोहराई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

