12:03 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – खेतों में लगे झटका तार के करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

खेतों में लगे झटका तारकशी के करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत

बिसौली – शुक्रवार को सुबह बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में खेतों में लगे झटका तारकशी के करंट की चपेट करने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे लाकर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय किशोर को मृत घोषित कर दिया हम आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह दुर्वेश पुत्र कुवंरपाल उम्र 14वर्ष निवासी ग्राम पृथ्वीपुर पशुओं को चारा लेने के लिए खेतों की तरफ जा रहा था तभी अचानक से दुर्वेश का पैर फिसल गया जोकि पास के खेत में लगे झटका करंट की चपेट में आ गया जिससे वह एक संग छटपटाने लगा वहीं से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने देखा तो दौड़ते हुए दुर्वेश के घर जाकर सूचना दी सूचना पर दौड़े परिजनों ने देखते ही 14 वर्षीय किशोर को इलाज के लिए बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा दुर्वेश को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर पहुंची बिसौली थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी वहीं मृतक दुर्वेश के माता-पिता बहन व एक छोटा भाई सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
मृतक दुर्वेश की मां विलखते हुए कह थी आज दुर्वेश अपने लिए नए कपड़े लाने के लिए स्कूल नहीं गया था तभी कहने लगा कि पशुओं को थोड़ी घास ले आऊं तब बिसौली जाकर अपने लिए नए कपड़े लाऊंगा लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था दुर्वेश के दिल में ही दवा रह गया नए कपड़े लाने का अरमान इधर बड़ी बहन व पिता के आंसू नहीं थम रहे थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस