सहसवान के उधैती थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव में बुधवार रात ड्रोन चोर गैंग की अफवाह के बीच दो संदिग्धों को घूमते देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर घेराबंदी की। एक युवक भाग निकला, जबकि दूसरे को पकड़कर पीट दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन चोर गिरोह के डर से वे रात में पहरा दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






