11:53 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू-बजीरगंज आंवला रोड पर बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से की लूटपाट, महिला की हत्या

बदांयू-बजीरगंज आंवला रोड पर बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से की लूटपाट, महिला की हत्या।******
बदांयू 31 जुलाई।

आंवला-वजीरगंज रोड पर बीती रात बैखोफ बदमाशों ने बजीरगंज निवासी बाइक सवार दंपती को घेर लिया। उनसे लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार आंवला-वजीरगंज रोड पर बदमाशों ने बाइक सवार महिला के
चेहरे पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया है। मृतका के पति को मामूली चोट आई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसएसपी और एसपी दक्षिणी ने रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण किया।

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बियोली गांव निवासी ओम शरण मौर्य (40 वर्ष) ने बताया कि वह माता पूर्णागिरी के दर्शन कर बुधवार रात अपनी ससुराल आंवला थाने के गांव मोतीपुरा में कुछ देर रूकने के बाद पत्नी अमरवती (35 वर्ष) को बाइक पर बैठाकर घर जा रहे थे। आंवला-वजीरगंज रोड पर उसैता गांव के पास छह सात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। लूटपाट करने लगे।
बदमाशों ने नकदी-जेवर छीन लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पत्नी पर किसी हथियार से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। इसके बाद ओम शरण मौर्य ने अपने रिश्तेदार को कॉल किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दंपती को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने अमरवती को मृत घोषित कर दिया।

लूट और हत्या की सनसनीखेज सूचना मिलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा पुलिस फोर्स के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से जानकारी जुटाई।

विज्ञापन एक्सप्रेस