1:58 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

अंबियापुर- मोबाइल कोर्ट में छह वादों का निस्तारण

अंबियापुर – ग्राम न्यायालय बिल्सी द्वारा अंबियापुर गांव के पंचायत भवन में न्यायाधीश अर्जित वर्मा की मौजूदगी में सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया। मोबाइल कोर्ट के आयोजन का उद्देश्य दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन नागरिकों को न्याय उपलब्ध कराना है, जो भौगोलिक, शारीरिक या आर्थिक कारणों से नियमित न्यायालय में उपस्थित नहीं हो पाते। न्यायाधीश वर्मा ने बताया कि ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के अंतर्गत चल न्यायालयों की यह पहल ग्रामीण न्यायिक सुलभता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान यहां कुल छह वादों की सुनवाई की गई, जिनमें से अधिकांश मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। मोबाइल कोर्ट की पारदर्शी प्रक्रिया, त्वरित न्याय और पक्षकारों की संतुष्टि सराहनीय रही। न्यायिक व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने में पेशकार भुवनेश गुप्ता, वाद लिपिक हर्षित, सहायक वाद लिपिक गौरव कुमार, स्टेनो विजय कुमार, अर्दली शमसुद्दीन व अजिताभ भारती शामिल रहे। इस मौके पर अधिवक्ता वागीश माहेश्वरी, हरिओम यादव, शिवकुमार सिंह, आशीष शंखधार, मृदुल कुमार, अरविंद यादव, हरकेश यादव एवं अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.