1:04 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाली तीज का उत्सव

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाली तीज का उत्सव पारंपरिक अंदाज में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सावन के गीत गाए एवं झूला झूलकर आनंद लिया तथा हरियाली तीज के मौके पर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प भी लिया। इसी के साथ इस आयोजन ने भारतीय परंपरा और संस्कृति से बच्चों को रूबरू भी कराया । विद्यालय में कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका मंजू सक्सेना एवं अंजू रानी रस्तोगी के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. वर्मा जी द्वारा बताया गया कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को उनकी संस्कृति से अवगत कराना एवं परंपराओं को जीवित रखना है, इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मीडिया प्रभारी- डॉ. सोमेश कुमार शर्मा एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस