11:16 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

दातागंज में विशाल भंडारा: हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सावन के तीसरे सोमवार पर दातागंज में विशाल भंडारा: बदायूं के दातागंज में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बदायूं/यूपी : जिले आदर्श नगर पालिका परिषद दातागंज में सावन के पावन महीने के तीसरे सोमवार को भाव भंडारे का आयोजन किया गया।बताते चले कि सावन मास के चलते मैन चौराहा के पास बरेली रोड पर नगर दातागंज के भाजपा नेता मणि गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी आदर्श नगर पालिका परिषद दातागंज वार्ड नंबर 13 की सभासद एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता व अपनी माँ ममता गुप्ता पिता हरीश गुप्ता भाई अंकित गुप्ता भाभी पिंकी गुप्ता, रूचि गुप्ता समस्त परिवार के साथ अपने प्रतिष्ठान शिव पैलेस पर तीसरा विशाल भंडारा कर प्रसाद वितरण किया, श्रद्धा और भक्ति से भरे माहौल में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव की आराधना की।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भजन-कीर्तन के साथ हुई। इसमें कलाकारों और ग्रामीण महिलाओं व शिव भक्तों ने “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए, भंडरे खिचड़ी, सब्ज़ी, हलवा और पूड़ी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इसमें भाजपा नेता का पूरा घर व घर की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घर की महिलाओ ने मिलकर कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली और उनके लिए प्रसाद बनाया। वे पूरी श्रद्धा के साथ सेवा भाव में जुटी रही।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से नगर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। कार्यक्रम में नगर व आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस आयोजन ने गांव में आपसी भाईचारे और धार्मिक एकता की मिसाल पेश की। साथ ही शिवभक्तों की आस्था को और मजबूत किया। श्रद्धालुओं ने आयोजकों की प्रशंसा की और आने वाले वर्षों में ऐसे कार्यक्रमों को और अधिक विस्तार देने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन एक्सप्रेस