11:41 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग- जहरीला पदार्थ पीकर दी जान

मूसाझाग- घरेलू विवाद के बाद किशोरी ने जहरीला पदार्थ पीकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
मूसाझाग थाना क्षेत्र के थलिया नगला गांव में 14 वर्षीय रुखसार की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम बहन से खाने को लेकर हुए विवाद के बाद रुखसार ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। हालांकि प्रेम प्रसंग की चर्चा भी सामने आई है, परिजन घरेलू कलह को ही कारण मान रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस