12:25 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

ड्रोन की अफवाहें झूठी है, चोरों से सावधान रहना जरूरी- मनोज कुमार

बिल्सी ,तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में स्थानीय प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर सुरक्षा समिति की एक बैठक हुई जिसमें थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा ड्रोन की अफवाहें झूठी है, चोरों से सावधान रहना जरूरी है ,रात्रि में सुरक्षा समिति के सदस्य गांव की रखवाली करें,किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखें तो पकड़ कर पुलिस को खबर करें मारपीट ना करें हो सकता है वह गांव का रिश्तेदार हो या कोई जरूरतमंद हो ! आचार्य संजीव रूप ने कहा आकाश में प्रतिदिन कुछ फ्लाइट जाती हैं जो आवाज नहीं करती हैं, लोग उन्हीं को ड्रोन समझ रहे हैं ! उन्होंने लाउडस्पीकर पर सभी गांव वालों को समझाया कि ड्रोन की अफवाह ना फैलाएं इससे डर का माहौल पैदा होता है,गांव को कोई खतरा नहीं है ! ग्राम प्रधान व अनेक स्त्री पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस