11:04 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

फतेहपुर सड़क हादसा: टैंकर और डीसीएम की भिड़ंत, आग लगने से डीसीएम खाक, चालक घायल

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र स्थित कैची मोड़ के पास सोमवार सुबह 4 बजे केमिकल से भरे टैंकर और फार्च्यून लदी डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डीसीएम में आग लग गई और वह माल समेत जलकर खाक हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस बल व सीओ सिटी भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.