ABVP बीसलपुर: नई कार्यकारिणी में युवा नेतृत्व को मिली कमान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बीसलपुर नगर इकाई का नवीन सत्र 2025-26 के लिए गठन रविवार को चाणक्य विजन एकेडमी, बीसलपुर में किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रांत एवं विभाग स्तर के पदाधिकारी, नगर कार्यकर्ता, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथि एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस मौके पर जिला सह-प्रमुख राजू राठौर जी , जिला संगठन मंत्री प्रदीप चौधरी जी, जिला संयोजक आयुष मिश्रा जी, जिला सह संयोजक चमन प्रकाश जी मौजूद रहे। इस मौके पर श्रवण कुमार जी को पुनः नगर अध्यक्ष , अतुल शर्मा जी को नगर उपाध्यक्ष तथा अंशुल गंगवार को नगर मंत्री घोषित किया गया। अन्य पदों जैसे विद्यालय प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, विस्तारक, आदि पर नियुक्तियां शीघ्र घोषित की जाएंगी। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष श्रवण कुमार ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं के समाधान, शिक्षा सुधार और राष्ट्रभक्ति आधारित छात्र नेतृत्व के निर्माण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। वहीं नगर मंत्री अंशुल गंगवार ने कहा कि मैं संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और विद्यार्थियों की हर लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। अंत में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों की योजना और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
