12:43 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बीजेपी नेता जेके सक्सेना का मोबाइल हैक, फर्जी लोन ऐप से बड़ा साइबर फ्रॉड

बदायूं: बीजेपी नेता जेके सक्सेना का मोबाइल हैक, फर्जी लोन ऐप से बड़ा साइबर फ्रॉड

बदायूं में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व बीजेपी नेता जेके सक्सेना का मोबाइल एक फर्जी लोन ऐप के जरिए हैक कर लिया गया। यूट्यूब पर समाचार देखते समय उन्हें क्रेडिट हिसाब नामक ऐप का विज्ञापन दिखा, जिसमें लोन का ऑफर था। उन्होंने ऐप डाउनलोड कर पैन, आधार और ईमेल आईडी की जानकारी दी।

अगले दिन उनके खाते में 5200 रुपये आ गए। बाद में पता चला कि यह ऐप फर्जी है, जो मोबाइल डेटा चुरा कर ब्लैकमेल करता है। सक्सेना ने एसएसपी को तहरीर दी, जिस पर साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस