6:40 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

25 सितम्बर से नोएडा में होगा 05 दिवसीय यूपीएसआईटीएस मेले का आयोजन, जनपद के उद्यमी करें प्रतिभाग

बदायूँ : 26 जुलाई। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 से 29 सितम्बर 2025 के मध्य इण्डिया एक्सपो सैन्टर एण्ड मार्ट ग्रेडर नोएडा में यूपीएसआईटीएस के तृतीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे प्रदेश के निर्यातक, ओडीओपी उद्यमियो तथा एमएसएमई, महिला, युवा उद्यमियों को प्रतिभाग कराया जाना है।
उन्होंने बताया कि जनपद बदायूँ के निर्यातक, ओडीओपी उद्यमी तथा एमएसएमई, महिला, युवा उद्यमियों जो यूपीएसआईटीएस मेले में अपने उत्पादो के साथ भाग लेना चाहते है जनपद के ऐसे समस्त निर्यातक, ओडीओपी उद्यमी तथा एमएसएमई, महिला, युवा उद्यमी मेले में भाग लेने से सम्बन्धित जानकारी कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आंवला रोड सालारपुर बदायूँ से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस